फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4.36 crore burden on exchequer increased due to negligence of RED officials

Hardoi News: आरईडी के जिम्मेदारों की लापरवाही से 4.36 करोड़ का खजाने पर बढ़ा बोझ

Wed, 30 Aug 2023 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
4.36 crore burden on exchequer increased due to negligence of RED officials
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। एक आंगनबाड़ी केंद्र की लागत 7.52 लाख से बढ़कर 11.84 लाख हो गई है। एक केंद्र के निर्माण पर 4.32 लाख की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में यदि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) के जिम्मेदारों ने समय से काम करा दिया होता तो, सरकारी खजाने पर 4.34 करोड़ का बोझ न बढ़ता।
आरईडी की ओर से 101 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की जिम्मेदारी 28 मार्च को सौँपी गई थी। केंद्र निर्माण के लिए 2.02 करोड़ की राशि भी जारी की गई थी। विभाग ने काम कराना तो दूर, प्रक्रिया तक चार माह में पूरी नहीं कर पाई।
विज्ञापन


बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों के साथ ही निजी भवन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का निर्माण परिषदीय विद्यालय के परिसर व इसके निकट ही सरकारी भूमि पर कराए जाने की व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि समय से काम न होने और सामग्री की लागत में वृद्धि के चलते केंद्र निर्माण की लागत में भी बढ़ोतरी हो गई है। 7.52 लाख की लागत से बनने वाले एक केंद्र पर 11.84 लाख रुपये खर्च होंगे। ऐसे में 101 केंद्रों की पर ही करीब चार करोड़ 36 लाख 32 हजार की बढ़ोतरी हुई है। डीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि केंद्र भवन निर्माण की लागत में वृद्धि का आदेश प्राप्त हो गया है।

पंचायतीराज व मनरेगा अंश में होगी वृद्धि
आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की लागत 11.84 लाख होने के बाद भी बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग का अंश दो लाख रुपये ही रहेगा। ऐसे में पंचायतीराज विभाग की ओर से अब 1.06 लाख के स्थान पर दो लाख रुपये और मनरेगा अंश 7.84 लाख रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed