{"_id":"653d5608ccf87a4875010484","slug":"4278-candidates-remained-absent-in-both-the-shifts-hardoi-news-c-213-1-hra1002-5783-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दोनों पालियों में 4278 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दोनों पालियों में 4278 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
हरदोई। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में 2169 और द्वितीय पाली में 2109 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे। दोनों पाली में परीक्षाएं शांतिपूर्वक हुई।
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए जिले के 16 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार को प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा होनी थी। परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र पर आठ बजे से ही प्रवेश शुरू कर दिया गया। परीक्षार्थियों की गेट पर तलाश ली गई और उनको निर्धारित सामग्री के अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री नहीं ले जाने दी गई। सभी केंद्रों का सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दलों ने निरीक्षण किया।
केंद्रों के गेट और आस-पास सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। परीक्षार्थी के अतिरिक्त सभी को केंद्र से बाहर कर दिया गया है। प्रथम पाली में 6552 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसके सापेक्ष 4383 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2169 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। वहीं, द्वितीय पाली में 6552 के सापेक्ष 4443 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2109 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 4278 ने परीक्षा से किनारा किया। प्रभारी डीआईओएस जीआइसी प्रधानाचार्य टीआर वर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांति पूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा की सीसी कैमरे और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई।