फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से आंझी स्टेशन क्रासिंग का फाटक टूटा

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से आंझी स्टेशन क्रासिंग का फाटक टूटा

Fri, 05 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से आंझी स्टेशन क्रासिंग का फाटक टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। गन्ना लदी एक ट्रैक्टर ट्राली ने गुरुवार सुबह आंझी शाहाबाद स्टेशन की क्रासिंग फाटक में टक्कर मार दी। फाटक क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर अफसर व टेक्निकल स्टॉफ मौके पर पहुंच गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फाटक को फौरी तौर पर सही कर रेलवे यातायात बहाल किया गया। दोपहर तक फाटक की मरम्मत का काम जारी था।

शाहाबाद की ओर से गन्ना लेकर मिल की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने आंझी स्टेशन के पास क्रासिंग फाटक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली एक तरफ का फाटक तोड़ने के बाद ट्रैक्टर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। दूसरे सिरे के फाटक में टक्कर मार कर उसे भी तोड़ दिया। फाटक टूटने से रेलवे यातायात बाधित हो गया। टेक्निकल टीम के साथ अफसर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सेफ्टी चेन डालकर करीब एक घंटे बाद रेल यातायात बहाल किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर यातायात बाधित रहा। दोपहर तक फाटक की मरम्मत में जुटी रही।

इधर, मोहम्मदी लखीमपुर निवासी चालक छोटेलाल मौके से फरार हो गया। गेटमैन व अन्य लोगाें ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रैक्टर मालिक मोहम्मदी लखीमपुर निवासी संतराम को पकड़ कर आरपीएफ के हवाले कर दिया। कमांडेंट बचे सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराआें में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed