{"_id":"68262612836cb7783f0821d1","slug":"403-road-accidents-in-120-days-216-people-lost-their-lives-still-unaware-of-traffic-rules-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-131295-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 120 दिन में 403 मार्ग दुर्घटनाएं, 216 लोग गंवा चुके जान, फिर भी यातायात नियमों से अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 120 दिन में 403 मार्ग दुर्घटनाएं, 216 लोग गंवा चुके जान, फिर भी यातायात नियमों से अनजान
विज्ञापन
हरदोई। यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर पुलिस सख्त रुख अपनाने का दावा कर रही है। बावजूद इसके यातायात नियमों को तोड़ा जा रहा है। यातायात नियमों के टूटने की वजह से इस वर्ष चार माह में 403 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन दुर्घटनाओं में जनपद के 216 लोग जान भी गंवा चुके हैं।
संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बृहस्पतिवार को हुई घटना ने एक बार फिर यातायात नियमों को लेकर हो रही कार्रवाइयों पर सवालिया निशाना लगा दिए हैं। चालान से लेकर वाहनों को सीज करने तक की कार्रवाई चल रही है। बावजूद इसके न तो हादसों की संख्या कम हो रही है और न ही इनमें जान गंवाने वालों कीं।
साल दर साल दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। वर्ष 2022 में जनपद में 916 सड़क हादसों में 496 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2023 में 1,105 सड़क हादसे हुए और इनमें 582 लोगों की मौत हुई। वर्ष 2024 में भी आंकड़ा बढ़ गया, तब 1,105 सड़क हादसों में 594 लोगों की जान गई। वर्ष 2025 के चार माह में 403 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और इनमें 216 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
एक नजर पिछले कुछ वर्ष में हुए हादसों और मौतों पर
माह 2022 दुर्घटनाएं/मौतें 2023 दुर्घटनाएं/मौतें 2024 दुर्घटनाएं/मौतें 2025 दुर्घटनाएं/मौतें
जनवरी 50/21 57/29 56/32 97/39
फरवरी 51/28 79/55 53/35 94/58
मार्च 84/39 98/60 115/56 109/62
अप्रैल 85/46 93/59 87/50 103/57
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -