{"_id":"6573634b87cc597179037ba4","slug":"400-liters-of-diesel-stolen-from-two-trucks-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-7641-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो ट्रकों से 400 लीटर डीजल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो ट्रकों से 400 लीटर डीजल चोरी
विज्ञापन
मल्लावां। पेट्रोल पंप पर खड़े दो ट्रकों से गुरुवार रात चोरों ने 400 लीटर से अधिक डीजल चोरी कर लिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आए दिन हो रही चोरी पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है।
कस्बा के बाहर कटरा-बिल्हौर हाईवे पर मां गायत्री फिलिंग स्टेशन पर डीजल चोरी की घटना हुई है। हरदोई निवासी विकास डीसीएम चालक हैं। गुरुवार की रात वह हरदोई से उन्नाव सरसों का तेल ले जा रहे थे। रात दो बजे कोहरा होने के कारण डीसीएम पेट्रोल पंप पर खड़ी कर दी। वहीं पर एक ट्रक भी खड़ा था। विकास गाड़ी में ही सो गया। सुबह करीब साढ़े चार बजे कार से आए चोरों ने डीसीएम व ट्रक की टंकी के ढक्कन तोड़कर डीजल चोरी कर लिया। इसके बाद चोर कार हरदोई की ओर लेकर भाग गए।
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक व्यक्ति कार में बैठा है जबकि, दो लोग डीजल चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। सुबह जब चालक को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक व पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है।