{"_id":"66d8a9d5cc46134f4c02e654","slug":"40-lakh-stolen-from-the-house-of-former-head-who-went-to-delhi-for-kidney-transplant-hardoi-news-c-213-1-hra1001-119230-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली गए पूर्व प्रधान के घर से 40 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली गए पूर्व प्रधान के घर से 40 लाख की चोरी
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। कस्बा बस अड्डा पुलिस चौकी से चंद कदम दूर मोहल्ला अब्बासनगर में पूर्व प्रधान के बंद घर को रात में चोरों ने एक घंटे 16 मिनट आराम से खंगाला।
चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में घुसे और 40 तोला सोना सहित सोने-चांदी के आभूषण, दो लाख, 49 हजार रुपये नकद, लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत अनुमानित रूप से 40 लाख का माल उड़ा ले गए। किडनी ट्रांसप्लांट कराने गए पूर्व प्रधान ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना का वीडियो मोबाइल पर देखा तो पुलिस व रिश्तेदारों को जानकारी दी।
मोहल्ला अब्बासनगर में उजैर अहमद पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। वह कुदौरी के पूर्व प्रधान भी हैं। उन्होंने दिल्ली से मोबाइल पर बताया कि वह अपनी किडनी ट्रांसप्लांट और उपचार के लिए परिवार सहित दिल्ली आए हैं। अब्बासनगर के मकान पर किसी के न होने के कारण वहां ताला लगा था। मंगलवार रात उनके बंद घर का ताला तोड़कर दो चोर घुसे। चोर दो लाख 49 हजार रुपये नकद, रिवाल्वर, करीब 40 तोला सोना, 750 ग्राम चांदी, दो हीरे की अंगूठियां आदि सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
बताया कि उनके मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और इसका कनेक्शन उनके मोबाइल से जुड़ा हुआ है। बुधवार सुबह जब मकान का वीडियो देखने लगे तो देखा कि उनके घर में रात दो बजकर नौ मिनट पर चोर घुस आए हैं और चोरी कर रहे हैं। मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। चोर तीन बजकर 25 मिनट पर चोरी करके घर से निकले।
मकान में चोरी की घटना देखकर वह सन्न रह गए। इसकी जानकारी रिश्तेदारों व पुलिस को दी। रिश्तेदारों ने घर में रखीं अलमारियों में देखा तो सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व रिवॉल्वर गायब था। चोरी हुए कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर टीमें गठित की गई हैं। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने नमूने भी लिए हैं।