{"_id":"58dff7894f1c1bb01063fe98","slug":"40-bigha-wheat-crop-washed","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
जला पड़ा गेहूं का खेत
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में शनिवार को एक चिंगारी से किसानों की 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड और ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
खरगपुर गांव में शनिवार दोपहर बच्चे गेहूं का होला भून रहे थे। उसी समय हवा के झोंके के साथ एक चिंगारी, श्यामसुंदर के गेहूं के खेत में गिर गई। जिससे खेत में भीषण आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद आग ने खुशीराम, जुगलू, बृजेश, वेदपाल, बालकराम, दरोगा समेत 12 किसानों की गेंहू की फसल को चपेट में ले लिया। आग से लगभग 40 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणोें ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड टीम और ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन