फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   40 additional buses to run on the Delhi-Lucknow route for Raksha Bandhan.

Hardoi News: रक्षाबंधन पर दिल्ली-लखनऊ रूट पर बढ़ेंगी 40 अतिरिक्त बसें

Fri, 21 Aug 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
40 additional buses to run on the Delhi-Lucknow route for Raksha Bandhan.
हरदोई। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने हरदोई डिपो से दिल्ली और लखनऊ रूट पर 20-20 बसें बढ़ाने की योजना बनाई है। बसों का यह विशेष संचालन 26 से 31 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम के बेड़े में कुल 239 बसें हैं। दिल्ली के लिए वर्तमान में करीब 40 बसों का संचालन हो रहा है। रक्षाबंधन को देखते हुए इस रूट पर 20 अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। इसके बाद दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़कर 60 हो जाएगी। इससे शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं हरदोई से लखनऊ के लिए अभी करीब 30 बसों का संचालन है। इस मार्ग पर भी 20 बसें बढ़ाने से संख्या 50 हो जाएगी। इससे रक्षाबंधन पर यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बसों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

---------

27 से 29 अगस्त तक नहीं देना होगा किराया
रक्षाबंधन पर उप्र परिवहन निगम की बसों में महिलाएं 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक बिना किराया सफर कर सकेंगी। यात्रा के दौरान महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। महिलाओं की आवाजाही बढ़ने के कारण 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही तीन दिन महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। -वैभव सूर्यवंशी, डिपो प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed