{"_id":"d1dce5569e3b92ddea1b6b472590561f","slug":"37-degrees-bilbilaa-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 डिग्री पर बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 डिग्री पर बिलबिलाए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
पिछले काफी दिनों से सूरज के कड़े तेवर कम होने का
विज्ञापन
नाम नहीं ले रहे। चिलचिलाती धूप का आलम यह है कि सूरज के तेवर कड़े होते ही
लोगों का सड़कों से गुजरना मुश्किल है। तपिश के साथ बढ़ी उमस ने जन जीवन
पूरी तरह से अस्तव्यस्त कर रखा है। अब लोग बारिश होने का बेसब्री से इंतजार
कर रहे हैं।
मौसम के कड़े तेवरों का आलम यह है कि पिछले काफी समय से दोपहर को लोगों ने अपने आप को या तो घरों में कैद कर रखा या फिर सूरज से बचने के पूरे जतन करने के बाद ही बाहर निकल रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहें कि सूरज की बढ़ती तपिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया तो गलत न होगा।
रविवार को भी गरमी से लोग बिलबिला उठे और पारे ने 37 डिग्री तापमान छू लिया, जो पिछले दिनों के अधिकतम तापमान से दो डिग्री अधिक रहा। इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रेक्षक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रिकार्ड किया गया।
रात के तापमान में कोई खास अंतर नहीं आ रहा है। उमस लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उमस के लगातार बढ़ते रहने के बाद बारिश की संभावनाएं बनेगी। कहा कि दो से तीन दिनों में बारिश की संभावनाएं नजर आ रही हैं।