फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   37 corona infected and found

37 कोरोना संक्रमित और मिले

Mon, 07 Feb 2022 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
37 corona infected and found
हरदोई। जिले में कोरोना की जांचों की संख्या बढ़ रही है। इसके सापेक्ष संक्रमितों का ग्राफ भी तेजी से गिरने लगा। सोमवार को 37 नए संक्रमित मिले, जिसके बाद अब सक्रिय केसों की संख्या 358 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहा है। जिले में जनवरी माह में कोरोना संक्रमण ने कहर बरपाया। वहीं, एक सप्ताह से लोगों को कोरोना संक्रमण से राहत मिलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इन दिनों संक्रमितों की संख्या 50 तक नहीं पहुंच पा रही, जबकि पिछले दिनों प्रतिदिन 200 से 300 संक्रमित मिल रहे थे। स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक, इन दिनों लक्ष्य के हिसाब से जांचें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद संक्रमितों का ग्राफ नीचे गिर रहा है। वहीं, सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 37 नए संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि इन दिनों 95.87 प्रतिशत केसों की रिकवरी हो रही है, जिससे अब 358 ही सक्रिय केस रह गए हैं।

बताया कि सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें, जिससे जल्द ही जिले को कोरोना मुक्त किया जा सके। उधर, जिले में लक्ष्य के हिसाब से कोराना की जांच की जा रही है।
प्रतिदिन 4,220 लोगों की जांच का लक्ष्य निर्धारित है। सोमवार को लक्ष्य से अधिक 4,270 लोगों ने कोरोना जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed