फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   35 thousand looted after firing from two cattle traders in Atrauli

Hardoi News: अतरौली में दो पशु व्यापारियों से फायरिंग कर 35 हजार लूटे

Sun, 29 Oct 2023 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
35 thousand looted after firing from two cattle traders in Atrauli
घायल शकील खां।  संवाद - फोटो : Samvad
कोतवाली के गांव बिनामई और कुंजलपुर के बीच दो पशु व्यापारियों से बदमाश फायरिंग कर 35 हजार रुपये लूट ले गए। घटन में दोनों व्यापारियों के चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। अतरौली के मोहल्ला कस्साबान निवासी इरफान खां पुत्र बुंदु खा व शकील पुत्र जहूर खान पशु व्यापारी हैं।
विज्ञापन




शनिवार की सुबह दोनों लोग बाइक से भैंस खरीदने गए थे। गांव बिनामई में सौदा तय नहीं होने दोनों वापस लौट रहे थे, तभी दो बाइकों पर आए चार लोगों ने उन्हें तमंचा दिखाते हुए रोक लिया। डंडों से बुरी तरह पीटा और 35 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन




शोर मचाने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी। इस घटना में दोनों व्यापारी घायल हुए हैं। सूचना पर सीओ मोहसिन खां ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। मामले की सत्यता का पता कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed