{"_id":"6182c670582c1b46c04c9d1d","slug":"35-dengu-patient-found-hardoi-news-knp662131794","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का बढ़ रहा कहर,35 रोगी और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का बढ़ रहा कहर,35 रोगी और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में डेंगू के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को पैथोलॉजी में डेंगू की जांच कराने के लिए 127 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। इनमें 35 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अस्पताल में डेंगू वार्ड में नए मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड भी नहीं हैं।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में रोजाना 35 से 40 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। हाल यह है कि अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड फुल है। इससे डेंगू के नए मरीजों को भर्ती कराने के लिए तीमारदारों को मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार को पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी। अफरा-तफरी का महौल रहा। सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक 200 मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए।
जिसमें डेंगू के लिए 127 व मलेरिया के 70 मरीजों के रक्त की जांच हुई। पैथोलॉजी के सूत्रों के मुताबिक 35 मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा मलेरिया का भी एक मरीज मिला है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल की पैथालॉजी में डेंगू की जांचे की जा रही है। इसके साथ डेंगू से ग्रसित मरीजों को भर्ती कर समुचित उपचार किया जा रहा है।