फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3470 places Holikadhn

3470 स्थानों पर होलिकादहन

Wed, 23 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 23 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
3470 places Holikadhn
होलिकादहन - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिले में 3470 स्थानों पर होलिका दहन बुधवार को होगा। रंग गुरुवार को खेला जाएगा। रंगोत्सव के दौरान कहीं कोई अप्रिय वारदात न हो इसके लिए सभी थाना इंचार्जों को सख्त हिदायत दी गई है। जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने कहा कि सभी देशी/विदेशी, बियर व भांग की दुकानेें 24 मार्च को शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी। सांडी क्षेत्र में 25 मार्च को रंग खेला जाएगा। जिसके चलते वहां की दुकानें 25 मार्च को बंद रहेंगी।

विज्ञापन


होली पर शाहाबाद में दो जुलूस निकलते हैं जिसको लेकर प्रशासन ने संबंधित कोतवाली फोर्स को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इधर, सांडी में परंपरागत रूप से 25 मार्च को दूज (शुक्रवार) को रंग खेला जाएगा लेकिन उस दिन जुमे की नमाज से पहले रंग बंद हो जाए इसके लिए भी खास इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन


रंग खेलने के दौरान कोई विवाद ना हो इसके लिए जगह जगह फोर्स लगाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इलाके की मस्जिदों के आसपास पुलिस कर्मी और होमगार्ड को लगाया गया है। अफसरों ने हिदायत दी है कि किसी भी स्थल पर होलिका दहन से पहले कोई अराजक तत्व होलिका में आग न लगाने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार शांति पूर्ण ढंग से मनाया जाए। सभी थाना इंचार्जों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार क्षेत्र में फोर्स लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed