फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   33 adolescents are missing in the district

लापता हैं जिले की 33 किशोरियां

Tue, 23 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 23 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
33 adolescents are missing in the district

जिले में 33 किशोरियां लापता हैं। ये कहां और किस हाल

विज्ञापन
में हैं, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। इनकी खोज के लिए परिजन पुलिस अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। हालांकि पुलिस इन किशोरियों का सुराग लगाने को नई रणनीति अपनाते हुए टीमें गठित करने का दावा कर रही है।

शहर में कोर्ट और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में प्रतिदिन ऐसे लोगों की भीड़ जुटती है, जिसमें कोई अपनी बेटी को कोई अपनी बहन की तलाश लिए भटकता मिलता है। वह अपनी बेटी और बहन को वापस घर पहुंचाने के लिए अफसरों से अनुनय विनय करता है। अफसर जांच जारी होने की दुहाई देकर उसे टरका देते हैं।

हालांकि पुलिस ने इन गायब किशोरियों को ढूढने के लिए नई सिरे से टीमें गठित करने का दावा किया है। इससे उम्मीद की एक किरण जगी है। फिलहाल पुलिस विभाग के आंकड़ों की मानें तो जिले की 33 किशोरियों का सुराग नहीं लगा है।

इन लापता 33 किशोरियों में 31 किशोरियां 14 से 16 आयु वर्ग की हैं, जबकि दो की उम्र 18-19 वर्ष के आसपास है। लापता किशोरियों में वर्ष 2014 में गायब हुई 12 किशोरियां और वर्ष 2015 में 15 जून तक 21 किशोरियां शामिल हैं। इस वर्ष के छह माह में अब तक 57 मामले किशोरियों के भागने के दर्ज हो चुके हैं, जिसमें 36 किशोरियां मिल चुकी है, लेकिन अभी तक 21 किशोरियों का पता नहीं चल सका है।

वहीं वर्ष 2014 की 12 किशोरियों का अभी तक भी सुराग नहीं लग सका है। इससे इनके परिवार के सदस्य बड़े पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने को विवश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed