{"_id":"5a60e8d24f1c1b81268b5264","slug":"31516300498-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रचार प्रसार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रचार प्रसार पर जोर
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
हरदोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारियों और समीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर पात्रों को लाभान्वित किया जाए।
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिन नगर पालिकाओं में अभी तक समिति नहीं बनाई गई है, वहां समिति बनाकर कार्य शुरू कर दें। योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराएं। नगर निकायों से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आवेदन सत्यापन के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेजे जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने वाले लड़के लड़कियों का पंजीकरण संयुक्त रूप से निर्धारित प्रारूप पर किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हरदोई। गोशाला संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि गोशालाओं का संचालन सुचारु रूप से किया जाए। गोशाला की भूमि पर अगर कहीं भी अवैध कब्जा है तो उसे हटवाया जाए। शासकीय योजनाओं से गोशाला का विकास करते हुए चारागाह बनवाए जाएं। बैठक में एसपी विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ आनंद कुमार, डीएफओ सुशील चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-डीएम ने अधिशासी अधिकारियाें के साथ की बैठक