{"_id":"59987a374f1c1ba67f8b4592","slug":"31503164983-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से भाभी की मौत, देवर समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से भाभी की मौत, देवर समेत दो घायल
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में संडीला बांगरमऊ रोड पर समदखेड़ा के पास ट्रक से कुचलकर भाभी की मौत हो गई और देवर समेत दो लोग घायल हो गए। मृतका उन्नाव के गयारी गांव की थी। वह बाइक से देवर के साथ सचानकोट जा रही थी। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है और शव को मुर्दाघर में रखवाकर हादसे की जानकारी परिजनों को दी है।
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के गयारी गांव निवासी शत्रुघन की पत्नी रानी (50) शुक्रवार को देवर राम किशोर (25) व अज्ञात अधेड़ (45) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में सचानकोट जा रही थी। रात करीब आठ बजे संडीला क ोतवाली क्षेत्र में समदखेड़ा गांव के निकट पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। रानी उछलकर रोड पर जा गिरी। जबकि रामकिशोर व दूसरा युवक बाइक समेत गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक के पहिया के नीचे कुचलकर रानी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों क ो सीएचसी में भर्ती कराया है। बाइक चला रहा रामकिशोर हेलमेट नहीं लगाए था। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- ट्रक की टक्कर से भाभी की मौत, देवर समेत दो घायल
- संडीला कोतवाली क्षेत्र में समद खेड़ा के पास हुआ हादसा
- उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के गयारी गांव की निवासी थी मृतका