{"_id":"5e89f8d88ebc3e768e08a55f","slug":"31-people-comes-back-to-quarenteen-center-hardoi-news-knp553867516","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो क्वारंटीन सेंटरों से भागे 31 लोग वापस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो क्वारंटीन सेंटरों से भागे 31 लोग वापस आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी/सवायजपुर। क्वारंटीन सेंटर से भागने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का असर नजर आने लगा है। सांडी थाना क्षेत्र के नेकपुर हातिम में स्थित क्वारंटीन सेंटर से भागे सभी 26 लोगों को ग्राम प्रधान की मदद से वापस सेंटर पहुंचा दिया गया। वहीं सवायजपुर से भागे पांच लोग खुद ही वापस क्वारंटीन सेंटर पहुंच गए।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी गैर जनपदों में कार्य करने वाले 26 लोग लॉकडाउन के दौरान गांव लौटे थे। इन सभी को एपीएस महाविद्यालय नेकपुर हातिम में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। शनिवार सुबह ये 26 लोग सेंटर से भाग गए थे। शनिवार को ही इसकी रिपोर्ट कानूनगो रमाकांत शुक्ला और लेखपाल ब्रजेश मिश्रा ने दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस, राजस्व विभाग के कर्मचारी और ग्राम प्रधान हरकत में आ गए। रविवार दोपहर एक बस जटपुरा भेजी गई और सभी 26 लोगों को वापस क्वारंटीन सेंटर लाया गया।
सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार सवायजपुर कस्बे के शकुंतला देवी इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से शुक्रवार रात भागे छह और पूर्व में भाग चुके 11 लोगों के विरुद्ध शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को पुलिस ने संबंधित गांवों में जाकर समन तामील कराना शुरू कर दिए। पांडेयपुर गांव के पांच लोग दोपहर बाद तीन बजे वापस क्वारंटीन सेंटर पहुंच गए। राजस्व निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता से सेंटर में ही रहने की बात कही। उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद इन्हें क्वारंटीन सेंटर में रख लिया गया। वहीं इस मामले में दर्ज कराई गई रिपोर्ट की जांच कर रहे सवायजपुर चौकी प्रभारी कृष्णबली सिंह ने बताया कि जांच जारी रहेगी।