फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   300 rupees were demanded from the patient in emergency, the uproar of the Timardars

Hardoi News: इमरजेंसी में मरीज से मांगे 300 रुपये, तीमारदारों का हंगामा

Sat, 08 Jul 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
300 rupees were demanded from the patient in emergency, the uproar of the Timardars
हरदोई। स्वसाशी राज्य चिकित्या शिक्षा महाविद्यालय की इमरजेंसी में मरीजों से अवैध वसूली का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम को फिर एक मरीज से 300 रुपये मांगे गए। जिस पर तीमारदारों ने हंगामा किया। फिर मरीज को लेकर चले गए। इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। वहीं, सूचना पाकर प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे उन्नाव जनपद थाना सोहरामऊ निवासी सोहरामऊ अमित (28) सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसे लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। बताया गया है यहां पर ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने उनसे इलाज के नाम पर 300 रुपये की मांग की। मरीज के तीमारदारों ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर मरीज के साथ आए तीमारदारों ने इमरजेंसी में हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद तीमारदार मरीज को लेकर इमरजेंसी से चले गए। हालांकि इस मामले की जानकारी प्रिंसिपल को हुई जिससे वह मौके पर पहुंचकर इस पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की। वहां पर मिली गंदगी को लेकर फटकार लगाई। सभी डॉक्टर व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज से वसूली की गई तो फिर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed