फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3 treno se aaye 4 thousand labour

तीन ट्रेनों से आए 4 हजार से अधिक श्रमिक

Wed, 20 May 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
3 treno se aaye 4 thousand labour
फोटो-1- ट्रेन से उतरते बच्चे, महिला व अन्य श्रमिक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों से 4000 श्रमिक जनपद पहुंचे। जांच के दौरान पांच श्रमिकों के संदिग्ध मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात 11.45 बजे पंजाब के लुधियाना से 1564 श्रमिकों को लेकर ट्रेन पहुंची। इसके बाद बुधवार सुबह 9.45 बजे दूसरी ट्रेन से 1622 श्रमिक आए। तीसरी ट्रेन सहारनपुर से दोपहर 3.30 बजे 1060 श्रमिकों को लेकर जनपद पहुंची। स्टेशन पर सीएमआई मनीष वाजपेयी व अंबुज मिश्रा की देखरेख में आरपीएफ व जीआरपी ने श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाहर निकाला। स्टेशन के दोनों गेटों पर मौजूद आरबीएसके की टीमों ने श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जांच के दौरान पांच संदिग्ध रोगी मिले, जिन्हें एंबुलेंस से जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एडीएम संजय कुमार सिंह व एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह की देखरेख में 372 श्रमिकों को रोडवेज बसों से गृह जनपद भेज दिया गया। जिले के 3874 श्रमिकों को बसों से संबंधित तहसील भेजा गया।
विज्ञापन

बसों से भी आए कामगार
हरदोई। बुधवार को कई बसों से श्रमिक जनपद पहुंचे। सभी श्रमिकों को सीएसएन डिग्री कॉलेज ले जाया गया। वहां तहसीलवार बनाए गए काउंटरों पर श्रमिकों का डाटा नोट करने के साथ ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। श्रमिकों को बसों से उनकी तहसीलों में भेजा गया। तहसीलदार रामवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को गैर जनपद से 567 श्रमिक बसों से लाए गए हैं, जिन्हें सीएसएन में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed