{"_id":"5e8e08b48ebc3e769a043fc1","slug":"3-injured-in-dcm-accident-hardoi-news-knp5543306194","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम पलटी, पिता समेत दो बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम पलटी, पिता समेत दो बेटे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपामऊ (हरदोई)। कन्नौज से आलू लेकर सीतापुर के महोली जा रही डीसीएम मंगलवार रात कस्बे में पिसावां रोड पर अनियंत्रित होकर मकान के चबूतरे पर पलट गई। हादसे में चबूतरे पर चारपाई पर सो रहे दो भाई और उनके पिता डीसीएम व आलू की बोरियों के नीचे दबकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पिसावां रोड पर तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे स्थित शरीफ के मकान के चबूतरे पर चढ़ी तो हड़कंप मच गया। हादसे में घर के बाहर सो रहा शरीफ (45) पुत्र नत्थू, उसका बेटा नसीम (22) व शमीम (18) डीसीएम के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर उनके परिजन व आसपास के लोग मौके पर आ गए।
इस बीच डीसीएम चालक भाग गया। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे हेल्पर पच्चा पुत्र कल्लू निवासी कस्बा मोहाली जिला सीतापुर को पकड़ लिया। पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी भेजा गया है। पुलिस ने हेल्पर को हिरासत में ले लिया।