फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2,99,492 MNREGA workers will have to declare 'I am also alive'.

Hardoi News: मनरेगा के 2,99,492 मजदूरों को बताना होगा ‘मैं भी जिंदा हूं’

Sun, 05 Oct 2025 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
2,99,492 MNREGA workers will have to declare 'I am also alive'.
हरदोई। सरकारी पेंशनर्स की भांति इस साल से मनरेगा मजदूरों को भी ‘मैं भी जिंदा हूं’ का प्रमाण पत्र देना होगा। मनरेगा के सक्रिय 2,99,492 मजदूरों की ई-केवाईसी कराई जाएगी जिसमें मजदूर की न केवल फोटो बल्कि दो से तीन बार पलक झपकाने की प्रक्रिया भी अपलोड होगी।
विज्ञापन

मनरेगा जॉबकार्ड धारक परिवारों में सक्रिय मजदूरों को नियमित रोजगार देने के साथ ही अब उनके जीवित होने का प्रमाण पत्र भी वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपलोड किए जाने की व्यवस्था दी गई है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की तरफ से दिए गए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से ई-केवाईसी कराए जाने के लिए कहा है। ई-केवाईसी के लिए मोबाइल पर नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ ही आधार फेस प्रमाणीकरण एप को भी इंस्टॉल करना होगा। इसके माध्यम से मनरेगा मजदूरों के जीवित होने का प्रमाण पत्र अपलोड किया जाएगा। जिले में यह प्रक्रिया शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

--
ब्लॉकवार मनरेगा के सक्रिय मजदूरों की संख्या पर एक नजर :
ब्लॉक - मजूदरों की संख्या
अहिरोरी - 13,332
बावन - 16,615
बेहंदर - 10,551
भरावन - 16,730
भरखनी - 28,298
बिलग्राम - 19,863
हरियावां - 16,302
हरपालपुर - 14,866
कछौना - 8,771
कोथावां - 14,292
माधौगंज - 12,198
मल्लावां - 7,509
पिहानी - 16,258
सांडी - 12,992
संडीला - 21,247
शाहाबाद - 21,012
सुरसा - 18,379
टड़ियावां - 14,708
टोडरपुर - 15,569
--
मनरेगा जॉबकार्ड पर अंकित सभी सक्रिय मजदूरों की ई-केवाईसी कराई जानी है। इस बार ई-केवाईसी के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम पर ई-केवाईसी एप दिया है। इसके लिए आधार फेस प्रमाणीकरण एप भी मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। उसी के माध्यम से प्रमाण पत्र अपलोड होंगे। सभी कार्यक्रम अधिकारियों को ई-केवाईसी में मजदूरों के फेस प्रमाणीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। -रवि प्रकाश सिंह, उपायुक्त श्रम और रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed