{"_id":"64501598ac7538813c0b2b64","slug":"29-thousand-voters-will-vote-in-38-booths-hardoi-news-c-12-1-210155-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 38 बूथों पर 29 हजार मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 38 बूथों पर 29 हजार मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
पिहानी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद पद के चुनाव के लिए इस बार 12 मतदान केंद्रों के 38 बूथों पर 29,678 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 15,556 पुरुष व 14122 महिलाएं हैं। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं।
प्रभारी निरीक्षक वेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि कस्बे के कुल 12 मतदान केंद्रों पर 38 बूथ बनाए गए हैं। इनमें जीजीआईसी पिहानी, प्राथमिक पाठशाला खुर्द, प्राथमिक पाठशाला कलां, कन्या पाठशाला लोहानी, जूनियर हाईस्कूल पिहानी, प्राथमिक पाठशाला छिपीटोला व बीआरसी पिहानी के मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
भारतीय इंटर कॉलेज, हामिद अली इंटर कॉलेज, प्राथमिक पाठशाला आंबेडकर नगर व नवीन प्राथमिक पाठशाला कलां को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। कन्या प्राथमिक पाठशाला मिश्राना को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
अति संवेदनशील बूथों पर एक की जगह दो दारोगा व सामान्य से दोगुना फोर्स तैनात रहेगा। इसके अलावा मतदान केंद्र तीसरी आंख की निगरानी में होगा।
गड़बड़ी की आशंका में 25 पर मिनी गुंडा एक्ट, 700 पाबंद
पिहानी में चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने की आशंका में 25 पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इनमें कस्बे में रहने करने वाले सभी हिस्ट्रीशीटर को शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य को चिन्हित करते हुए अब तक कुल 700 को 107- 16 के तहत पाबंद किया गया है।