{"_id":"61f96f86ba64330d425dcddb","slug":"28-candidates-filled-the-form-in-the-election-season-hardoi-news-knp6783328104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी समर में 28 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी समर में 28 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें दिन मंगलवार को सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों के 28 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। भारी सुरक्षा तैयारियों के बीच सभी प्रत्याशियों ने सादगी के साथ पर्चे दाखिल किए।
जिले की आठों विधानसभा सीटों के प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने आए। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मंगलवार को विधान सभा क्षेत्र-154 सवायजपुर से भाजपा उम्मीदवार माधावेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार राजवर्धन सिंह तथा निर्दलीय उम्मीदवार लाल बहादुर सिंह ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
विधान सभा क्षेत्र-155 शाहाबाद से बसपा उम्मीदवार अहिवरन, जनसत्ता दल उम्मीदवार परिणीता सिंह, आप उम्मीदवार कमल कुमार शुक्ल व विमल कुमार शुक्ल तथा निर्दलीय उम्मीदवार राहुल कुमार व सौरभ ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र-156 हरदोई से भाजपा उम्मीदवार नितिन अग्रवाल, कांग्रेस उम्मीदवार आशीष सिंह तथा सपा उम्मीदवार अनिल वर्मा ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
विधान सभा क्षेत्र-157 गोपामऊ से बसपा उम्मीदवार सर्वेश कुमार जनसेवा तथा निर्दलीय उम्मीदवार मुंशीलाल ने रिटर्निंग आफिसर के सम्मुख प्रस्तुत होकर अपना नामांकनपत्र दाखिल किया।
विधानसभा क्षेत्र-158 सांडी से भाजपा उम्मीदवार प्रभाष कुमार, सपा उम्मीदवार ऊषा वर्मा तथा निर्दलीय उम्मीदवार रामबाबू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विधानसभा क्षेत्र-159 बिलग्राम मल्लावां से बसपा उम्मीदवार कृष्णपाल सिंह उर्फ सतीश वर्मा, जेजीयू उम्मीदवार सुधीर कुमार, आप उम्मीदवार दीपक कुमार तथा निर्दली उम्मीदवार शबनम अत्री ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
विधानसभा क्षेत्र-160 बालामऊ से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार, भाजपा उम्मीदवार रामपाल वर्मा तथा निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप मांझी ने अपना नामांकनपत्र दाखिल किया।
विधानसभा क्षेत्र-161 संडीला से मुन्नालाल, भाजपा उम्मीदवार अलका सिंह, सुभसपा उम्मीदवार सुनील तथा निर्दली उम्मीदवार रावेंद्र सिंह ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
18 नामांकन पत्र बिके
नामांकन के पांचवें दिन जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 18 नामांकन पत्र खरीदे गए। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर 154 में पांच नामांकन पत्र खरीदें गए।
जिसमें से मुनेंद्र सिंह ने एक, अनुपम प्रताप सिंह ने एक, सूरज प्रकाश ने दो व मनोज कुमार ने एक सेट खरीदा। इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र शाहाबाद 155 में दो नामांकन पत्र खरीदे गए, जिसमें से लालमन ने एक व शिवकुमार ने एक सेट खरीदा।
विधानसभा क्षेत्र हरदोई में चार नामांकनपत्र खरीदे गए, जिसमें से सुशील कुमार ने तीन व जागेश्वर ने एक सेट खरीदा। विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ में कुल एक नामांकन पत्र खरीदा गया, जिसमें से राजेश्वरी ने एक सेट खरीदा।
विधानसभा क्षेत्र सांडी में एक नामांकन कमल वर्मा ने खरीदा। विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावां में देवीचरन ने एक सेट खरीदा।
विधानसभा क्षेत्र बालामऊ में दो नामांकनपत्र खरीदे गए, जिसमें से संदीप कुमार ने एक व राजेंद्र कुमार ने एक सेट खरीदा। विधानसभा क्षेत्र संडीला में रफीक ने दो सेट खरीदे।
तीन करोड़ के कर्जदार हैं नितिन अग्रवाल
सदर सीट से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व राज्यमंत्री व तीन बार के विधायक नितिन अग्रवाल 30 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 20 करोड़ से अधिक उनकी निजी संपत्ति और लगभग 10 करोड़ मूल्य की परिवार की संपत्ति है।
तीन करोड़ से ज्यादा के बैंक लोन है। नितिन जिले के प्रमुख सियासी घराने से ताल्लुक रखते हैं। वह पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के पुत्र हैं। वह खुद तीन बार इसी सीट से विधायक रहे हैं।
उन्हें सपा सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनने का गौरव भी प्राप्त है। उनकी पत्नी की संपत्ति का मूल्य 10 करोड़ 27 लाख 86 हजार है। उनके दो आश्रितों के नाम भी 24 लाख 59 हजार व 22 लाख 53 हजार रुपये की संपत्ति है।
उनके ऊपर तीन करोड़ 16 लाख 63 हजार का बैंक कर्ज, जबकि पत्नी पर 24 लाख 34 हजार का लोन है।