फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   27 mm of rain water in half an hour

आधे घंटे में बरसा 27 मिमी पानी

Fri, 28 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 28 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
27 mm of rain water in half an hour

गुरुवार की सुबह अचानक हुई आधेे घंटे की बरसात से

विज्ञापन
करीब 27 मिमी पानी बरस गया। इस बारिश से से जहां एक बार फिर गल्ला मंडी में जलभराव हो गया, वहीं कुछ अन्य स्थानों पर भी पानी भर गया, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उधर, आधे घंटे की बारिश के बाद पांच घंटे बाद निकली चटख धूप से वातावरण में उमस बढ़ गई, जिससे लोग पसीना पसीना हो गए। ज्ञात हो कि बारिश के मौसम में शहर स्थित गल्ला मंडी तथा फल सब्जी मंडी जलभराव के चलते तालाब का रूप ले लेती है। जलभराव के कारण हर वर्ष व्यापारियों एवं किसानों को हजारों रुपयों ा नुकसान उठाना पड़ता है, क्योंकि तमाम कोशिशों के बावजूद अनाज भीग जाता है।

मंडी परिसर में जलभराव के सड़क खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए, जिससे सड़कों पर पानी भरने से वहां पर गड्ढों का पता नहीं चल पाता है और ऐसे में वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस साल भी बारिश के मौसम में मंडी का पिछला हिस्सा तालाब सा नजर आता है।

जब भी बारिश होती है मंडी में जलभराव के चलते जगह-जगह पानी भर जाता है। गुरुवार को भी बारिश के चलते गल्ला एवं फल मंडी में जलभराव हो गया। ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई बारिश करीब सुबह सात बजे तक तेज गति से हुई और उसके बाद बूंदाबांदी होती रही, जिससे करीब 27 मिमी पानी बरस गया।

इससे गल्ला मंडी के अलावा सुभाष नगर एवं आजाद नगर आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया और लोगों को गलियों से आवागमन करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, करीब 12 बजे के करीब बादल पूरी से हट गए और तेज चटख धूप निकल आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed