{"_id":"5eaf01db8ebc3e9031065254","slug":"27-labour-walking-to-reach-kolcata-hardoi-news-knp5583231127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकता के लिए पैदल निकले थे 27 मजदूर, पुलिस ने वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकता के लिए पैदल निकले थे 27 मजदूर, पुलिस ने वापस भेजा
विज्ञापन
संडीला के इमलियाबाग पहुंचे कोलकाता निवासी मजदूर। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के प्रतापनगर स्थित प्लाई फैक्टरी में काम करने आए पश्चिम बंगाल के 27 श्रमिकों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाने की जानकारी पर सभी श्रमिक पैदल 530 किलोमीटर कोलकाता के लिए चल पड़े। लेकिन संडीला पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया और वापस प्रतापनगर भेज दिया।
कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के प्रतापनगर में प्लाई की कई फैक्टरी हैं। इनमें बाहरी मजदूर भी काम करते हैं। जब तीसरे लॉकडाउन की बारी आई तो पश्चिम बंगाल के 27 श्रमिकों ने वापस जाने की ठान ली। रविवार सुबह चार बजे सभी प्रतापनगर से पैदल निकल पड़े। दोपहर दो बजे ये मजदूर संडीला के इमलियाबाग पहुंचे ही थे कि वहां के बैरियर पर मौजूद एसआई रियाज अहमद ने उन्हें रोक लिया। पैदल निकलने का कारण पूछा। मजदूर सुलेमान ने बताया कि हम लोग पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनासपुर के रहने वाले हैं।
20 मार्च को प्रतापनगर स्थित प्लाई फैक्टरी में काम करने आए थे। लॉकडाउन लगने के कारण काम नहीं शुरू हो सका। तीन मई का इंतजार कर रहे थे मगर फिर लॉकडाउन बढ़ने के कारण पैदल ही निकल पड़े। फैक्टरी में हम लोगों को भर पेट भोजन नहीं मिल पा रहा था। हमारे साथ छोटे-छोटे बच्चे व महिलाएं भी हैं। एसआई ने अधिकारियों को सूचना दी व सभी को एक बस में बैठाकर वापस प्रतापनगर भेज दिया।
विज्ञापन
घर भेजने की होगी व्यवस्था
संडीला। एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाने पीने की कोई दिक्कत नहीं थी। फैक्टरी से सभी को वापस भेजने की सूचना है। फिर भी प्रतापनगर से तीन-चार दिन के बाद सभी को घर वापस भेजने की व्यवस्था की जाएगी।