{"_id":"69c960838c27a8a2a80dabda","slug":"250-grams-of-silver-jewellery-and-a-gold-necklace-stolen-from-a-jewellery-shop-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147180-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ज्वेलरी शॉप से 250 ग्राम चांदी के जेवर और सोने का हार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ज्वेलरी शॉप से 250 ग्राम चांदी के जेवर और सोने का हार चोरी
विज्ञापन
फोटो-7-चोरी के बाद ज्वैलरी शॉप पर जानकारी लेते सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण और कोतवाल अर
शाहाबाद। नगर के खेड़ा तिराहा स्थित ज्वेलरी शॉप को शनिवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने चांदी के चार सिक्कों समेत लगभग 250 ग्राम चांदी के जेवर और सोने का एक हार चोरी कर लिया।
नगर के मोहल्ला गिगियानी निवासी अंकुर यादव की खेड़ा तिराहे पर खुशी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। अंकुर ने बताया कि रोज की तरह शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। दावा है कि रविवार सुबह नौ बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ था। बताया कि चोरों ने 10-10 ग्राम के चार चांदी के सिक्के, 200 ग्राम चांदी और एक लाख आठ हजार रुपये कीमत का सोने का हार चोरी किया है।
घटना की जानकारी पर सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण कोतवाल अरविंद राय के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना संज्ञान में है। प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है लेकिन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।