फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   25 quintals of food grains going to be sold were caught

Hardoi News: बिकने के लिए जा रहा 25 क्विंटल खाद्यान्न पकड़ा

Mon, 23 Oct 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
25 quintals of food grains going to be sold were caught
हरदोई। विकास खंड सुरसा में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा 25 क्विंटल सरकारी राशन पकड़ा गया। इस मामले में वन स्टेप डिलीवरी की कार्यदायी संस्था के नामित प्रतिनिधि सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। बरामद खाद्यान्न को एक राशन दुकानदार के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजू विंद्र की ओर से सुरसा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि पुलिस को सुरसा के सेमरा चौराहा पर खड़े एक ट्रक पर 51 बोरी सरकारी राशन पकड़ा था। सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह, सदर पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर मौजूद ट्रक में 51 कट्टी सरकारी राशन लदा पाया गया। जिस पर ट्रक चालक का पता किया गया। ट्रक चालक रनधीर सिंह निवासी हसौलिया है। चालक ने बताया कि वह मेसर्स शिव शक्ति कांट्रैक्टर्स एंड सप्लायर्स की गाड़ी चलाता है। वह मलिहामऊ गोदाम से बिलग्राम के राजेंद्र कुमार, आयूब खां और विनोद कुमार का राशन लेकर गया था। राशन को दुकानदारों को पहुंचाने के बाद खाली ट्रक खड़ा कर दिया। उसमें खाद्यान्न कहां से आया इसकी जानकारी नहीं। इस पर तीनोंं राशन दुकानदारों से पता किया गया तो उन्होंने पूरा राशन पहुंचने की बात कही। इस पर जांच की गई तो पता चला कि ट्रक के पड़ोस में खराब खड़ी डीसीएम में खाद्यान्न था, जिसे ट्रक पर लोड किया गया।
विज्ञापन

51 बोरी राशन में 24 बोरी गेहूं और 27 बोरी चावल था। जांच में पता चला कि सेमरा निवासी छोटे सिंह ने कालाबाजारी के लिए खराब डीसीएम में राशन रखा था। जांच में ट्रक चालक व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि की सहभागिता भी प्रतीत हुई। जिस पर छोटे सिंह, ट्रक चालक रनधीर सिंह और मेसर्स शिव शक्ति कांट्रैक्टर्स एंड सप्लायर्स के नामित प्रतिनिधि विमलेश कुमार के खिलाफ सुरसा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि सुरसा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। राशन को एक कोटेदार के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed