फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2.5 lakh stolen by masking in general store

Hardoi News: जनरल स्टोर में नकब लगाकर 2.5 लाख की चोरी

Wed, 24 May 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh stolen by masking in general store
बघौली। कस्बे में जूनियर हाईस्कूल के पास चोरों ने जनरल स्टोर में नकब लगाकर वहां से 2.5 लाख की चोरी को अंजाम दिया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने जांच की, साथ ही पड़ोसियों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले नरेंद्र कुमार की जूनियर हाईस्कूल के बगल में जनरल स्टोर है। सोमवार की रात नरेंद्र कुमार रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार की सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए वहां पहुंचा, उसने जैसे ही शटर ऊपर उठाया तो अंदर से आती हुई रोशनी को देख कर वे सन्न रह गए।
विज्ञापन

वहां देखा तो जूनियर हाईस्कूल की तरफ से उसकी दुकान में नकब लगी हुई थी। दुकान में रखा करीब ढाई लाख रुपये का सामान गायब था। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। नरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed