फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   25 hazaar student ko jodne ka lakya

25 हजार छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ेगा विद्यार्थी परिषद

Wed, 24 Jun 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
25 hazaar student ko jodne ka lakya
फोटो-6- विद्यार्थी परिषद की जिला योजना समीक्षा बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस? - फोटो : HARDOI
हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा योजना बैठक बुधवार को बड़ा चौराहा स्थित कार्यालय मेें हुई। बैठक में तय किया गया कि जनपद में 20 नगर इकाईयों का गठन किया जाएगा। इस वर्ष 25 हजार छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी परिषद का सदस्य बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

समीक्षा योजना बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पुष्पेंद्र वाजपेयी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाती है। रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यक्रमों से युवाओं को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने के साथ ही सक्रिय प्रतिभाग भी कराया जाता है। विभाग संगठन मंत्री पंकज पाठक ने कहा कि इस वर्ष विद्यार्थी परिषद ने हरदोई जनपद में 25 हजार छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। जिला संयोजक ऋषभ कात्यायन ने कहा कि नगर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया है। बैठक में शाहाबाद नगर अध्यक्ष राजू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्पित अवस्थी, अजात वाजपेयी, आर्यन गुप्ता, शरदवीर सिंह, सुंदरम मिश्रा, श्रेय मिश्रा, अविनाश, मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed