फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   25.29500 altered without ID rupee notes

बिना आईडी बदल डाले 25,29500 रुपये के नोट

Tue, 20 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 20 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
25.29500 altered without ID rupee notes
बदले नाोट - फोटो : प्रतीकात्मक

बिलग्राम। एसबीआई नूरपुर हथौड़ा शाखा के कैशियर ने बगैर आईडी लिए 25 लाख से अधिक मूल्य के पुराने नोट बदल डाले। लेखा-जोखा मिलान में मैनेजर ने गड़बड़ी पकड़ ली और सोमवार शाम बिलग्राम कोतवाली में कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन


एसबीआई की नूरपुर हथौड़ा गांव शाखा में फर्रुखाबाद के मोहल्ला मैमराव निवासी राधेश्याम राठौर मैनेजर हैं। इस बैंक में आलोक प्रकाश शुक्ला कैशियर हैं।

 

सोमवार शाम मैनेजर राधेश्याम राठौर ने कैशियर आलोक के खिलाफ बिलग्राम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप है कि कैशियर ने 10 से 19 दिसंबर के बीच 25,29500 रुपये के पुराने 1000-500 के नोट बदले।

विज्ञापन

 

नोट बदलने में किसी भी उपभोक्ता की आईडी नहीं ली गई। मैनेजर ने बताया है कि 19 तारीख को पुराने नोट जमा करने और नए नोट देने का लेखाजोखा का मिलान किया गया। इसमें गड़बड़ी पकड़ में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पर कैशियर से जवाब-तलब किया गया लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि कैशियर के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed