{"_id":"686820d4fd172436c10881d4","slug":"24-crates-of-country-liquor-and-nine-crates-of-beer-stolen-from-the-shop-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133815-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ठेके से 24 पेटी देसी शराब और नौ पेटी बीयर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ठेके से 24 पेटी देसी शराब और नौ पेटी बीयर चोरी
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के हेतमपुरवा के पास देसी शराब और बीयर की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। सेंध लगाकर चोरों ने देसी शराब की 24 पेटी और बीयर की नौ पेटी उठा ले गए। वहीं, गुल्लक में रखे आठ हजार रुपये भी निकाल ले गए।
संडीला के इमलियाबाग निवासी हर्ष जायसवाल के पास देसी शराब और बीयर का ठेका है। उनकी दुकान टड़ियावां में हेतमपुरवा के पास है। उन्होंने बताया कि बीती दो जुलाई की रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान की दीवार में सेंध लगी मिली।
अंदर जाकर देखा तो देसी शराब के पौव्वों की 24 पेटियां और बीयर की नौ पेटियां गायब थीं। गुल्लक में रखे आठ हजार रुपये भी चोरी हो चुके थे। एएसपी पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाशसिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
शराब ठेके से 1500 रुपये चोरी
अतरौली के तकिया मोड़ पर शराब की दुकान है। दुकान के मुनीम बालामऊ निवासी विजय जायसवाल बृहस्पतिवार रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। गांव के खुशीराम ने शुक्रवार सुबह उन्हें फोन कर दुकान का शटर टूटा होने की जानकारी दी। मुनीम के मुताबिक दुकान में रखी शराब सुरक्षित है। गोलक में रखे 1500 रुपये चोर ले गए हैं। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि कैमरे का डीबीआर कब्जे में लेकर फुटेज देखी जा रही है।