{"_id":"66200a32908b6b41150c913a","slug":"24-chickens-three-goats-burnt-in-fire-70-thousand-rupees-also-burnt-to-ashes-hardoi-news-c-12-1-jhs1001-651201-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आग में जले 24 मुर्गे, तीन बकरे, 70 हजार रुपये भी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आग में जले 24 मुर्गे, तीन बकरे, 70 हजार रुपये भी राख
Wed, 17 Apr 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। माधौगंज थाना क्षेत्र के शुक्लापुर भगत के मजरा इंदापुरवा में अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लग गई। मकान में रखे 70 हजार रुपये और सामान भी राख हो गया। मकान में ही पले 24 मुर्गे और तीन बकरे भी आग में जल गए।
इंदापुरवा निवासी रामेश्वर मुर्गा और बकरा पालता है। साथ ही खेती भी करता है। गांव में ही छप्पर नुमा मकान है। बुधवार दोपहर किसी वजह से छप्पर में आग लग गई और कुछ ही देर में आग फैल गई।
आग लगने से 24 मुर्गे, तीन बकरे, आठ क्विंटल भूसा, चार बोरी गेहूं, दो जोड़ी पायल, कमर बिछुआ, कपड़े, बर्तन और 70 हजार रुपये जल गए। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। साथ ही पंपिंग सेट का इस्तेमाल कर आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन
अग्निशमन वाहन के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग बुझा दी। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया।