{"_id":"61df16b2dd77b9767871e651","slug":"24-cattle-deadbody-found-hardoi-news-knp6749966147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में पड़े मिले 24 मवेशियों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में पड़े मिले 24 मवेशियों के शव
विज्ञापन
बावन के निकट शारदा नहर में पड़े मवेशियों के शव।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावन (हरदोई)। क्षेत्र से गुजरी शारदा नहर में बुधवार को 24 मवेशियों शव पड़े मिले। इससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।
बावन कस्बे के पास से शारदा नहर निकली है। नहर के पास नई पुलिया बनाई जा रही है। बुधवार शाम नहर में पानी कम हो गया। देर शाम निर्माणाधीन पुलिया के नीचे 24 अन्ना मवेशियों के शव पड़े मिले। लोगों ने बताया कि शवों को कौवे व कुत्ते नोच रहे थे।
शवों के सड़ने से बीमारियां फैलने का भी खतरा है। नहर में अन्ना मवेशियों के शव पड़े होने से फैली बदबू से पुलिया पर मजदूरों ने काम बंद कर दिया। ठेकेदार ने आसपास के गांवों से प्राइवेट सफाईकर्मियों को बुलाकर रस्सी से मवेशियों को हटवाया। काफी संख्या में मवेशियों के शव मिलने से लोगों में आक्रोश है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारी में ड्यूटी लगने से उनका अस्पताल आना नहीं हो पा रहा है। नहर में मवेशियों के शव मिलने की जानकारी मिली है। बताया कि जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर मवेशियों के शवों को दफना दिया जाएगा। लोगों द्वारा अलग-अलग जगहों पर डाले गए शव बहकर आए हैं। पुलिया में आकर शव फंस गए थे।