फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2,386 homeless people will get Chief Minister's houses

Hardoi News: 2,386 बेघरों को मिलेंगे मुख्यमंत्री आवास

Tue, 26 May 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 26 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
2,386 homeless people will get Chief Minister's houses
हरदोई। जरूरतमंद बेघर परिवारों के साथ दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को जल्द ही आवास मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री आवास योजना में शासन ने जिले में 2,386 परिवारों के मकान बनवाए जाने का लक्ष्य तय कर दिया है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने जनपदवार लक्ष्य तय करने के साथ ही प्रक्रिया पूरी कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास योजना में नट, कुष्ठ पीड़ित, दिव्यांग, निराश्रित महिला के साथ ही दैवीय आपदा प्रभावित परिवारों को आवास दिए जाने की व्यवस्था है। ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त की तरफ से उपायुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने जारी आवंटन पत्र के साथ ही कहा है कि सभी पात्र परिवारों का पंजीकरण आवास साफ्ट पर किया जाना है। कहा है कि शासन ने योजना में मकान बनवाए जाने के लक्ष्य के साथ ही रुपयों का भी प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री आवास योजना में एक पात्र परिवार को मकान बनवाए जाने के लिए 1.20 लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं।
विज्ञापन







---
शासन ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में चालू वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य तय कर दिया है। सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा गया है कि लक्ष्य के सापेक्ष अपने-अपने विकास खंड के लक्ष्य के मुताबिक मांग पत्र, सूची और प्रमाण पत्र समय से उपलब्ध कराएं। ताकि जनपद स्तर पर प्रक्रिया को पूर कराते हुए शासन को सूचना भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार मौर्य, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
---
लखनऊ मंडल और आसपास के जनपद के लिए आवंटित आवास लक्ष्य पर एक नजर
. जनपद : सामान्य : एससी : एसटी : कुल
. हरदोई : 1,332 : 1,043 : 6 : 2,386
. उन्नाव : 1,144 : 1,018 : 3 : 2,165
. सीतापुर : 2,873 : 3,046 : 0 : 5,919
. लखनऊ : 112 : 158 : 0 : 270
. लखीमपुर खीरी : 2,210 : 1,386 : 129 : 3,725
. रायबरेली : 429 : 543 : 0 : 972
. कन्नौज : 1,263 : 549 : 8 : 1,920
. कानपुर नगर : 908 : 702 : 1,610
. कानपुर देहात : 1,734 : 558 : 2 : 2,294
. फर्रुखाबाद : 390 : 167 : 0 : 557
. फतेहपुर : 674 : 582 : 1 : 1,257
. औरैया : 825 : 624 : 0 : 1,449
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed