फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   23.51 lakh will be recovered from executive institutions and panchayats

Hardoi News: कार्यदायी संस्थाओं और पंचायतों से होगी 23.51 लाख की वसूली

Thu, 30 Mar 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
23.51 lakh will be recovered from executive institutions and panchayats
हरदोई। ग्राम पंचायत में विकास और निर्माण के ग्राम पंचायतों और कार्यदायी संस्था की ओर से कराए गए कार्यों में सोशल ऑडिट में राशि दुरुपयोग की पुष्टि हुई है। ब्लॉक सभा में कार्यदायी संस्थाओं और ग्राम पंचायतों से 23.51 लाख की वसूली के निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सोशल ऑडिट टीम की विकास खंड सुरसा में बुधवार को बैठक हुई। इसमें ब्लॉक सभा में नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह व टीम ने 23,51,442 रुपये के दुरुपयोग पर एक सप्ताह में वसूली कराते हुए जिला कार्यक्रम समन्वयक के पक्ष में जमा कराने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई। ब्लॉक सभा में जिला को-आर्डिनेटर इंद्रभूषण सिंह, ब्लॉक को-आर्डिनेटर शिल्पी, हर्षवर्धन सहित संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वर्ष 2020-21 के कार्यों में मिली गड़बड़ी पर एक नजर
वर्ष 2022-23 में कराए गए सोशल ऑडिट में वर्ष 2020-21 के कार्यों में ग्राम पंचायत अंधर्रा में वन विभाग की ओर से तालाबों की खोदाई में 693652, बड़ौआ में पीडब्ल्यूडी के कार्यों में 15000, बहलोली में ग्राम पंचायत के कार्यों में 77787, बहरहिया में ग्राम पंचायत के कार्यों में 4422, भेलावा में ग्राम पंचायत के कार्यों 5000, दलेलपुर में लघुसिंचाई विभाग के कार्यों में 5000, हड़हा में नहर विभाग के कार्य में 5000, हथियाई में ग्राम पंचायत के कार्य में 5000, खजुरहरा में पीडब्ल्यूडी के कार्यों में 45000, कुढ़वा में ग्राम पंचायत के कार्य में 10000 और कृषि विभाग के कार्य में 7035, मतुआ में ग्राम पंचायत के कार्य में 5829, सहुंतेरा में ग्राम पंचायत के कार्य में 242205, सरसैया में ग्राम पंचायत के कार्य में 8442, सिंघुआमऊ में पीडब्ल्यूडी के कार्य में 5000 व नहर विभाग के कार्य में 8040, सुगवा में ग्राम पंचायत के कार्य में 12462 और उमरापुर में 80199 रुपये की अनियमितता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में इन ग्राम पंचायतों में मिली अनियमितता विकास खंड सुरसा में वर्ष 2021-22 के कार्यों के सोशल ऑडिट में ग्राम पंचायत दहिति सलकूपुर में 136660, नेवाद में 3000, सहुंतेरा में 788868, सरैयां में 1632, सुगवा में नहर विभाग के काम में 8040 व ग्राम पंचायत के काम में 8040 और उमरापुर में 7548 रुपये की गड़बड़ी टीम को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed