फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   235 No, now 125 board examination centers can be in the district

235 नहीं अब जिले में हो सकते 125 बोर्ड परीक्षा केंद्र

Fri, 22 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
235 No, now 125 board examination centers can be in the district
फोटो-31-जानकारी देते डीआईओएस वीके दुबे। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2021 में केंद्र निर्धारण के लिए नीति एक बार फिर बदल दी गई है। अब जिले में 125 तक परीक्षा केंद्र बनने की संभावना है। इससे पूर्व नवंबर को जारी नीति में 235 परीक्षा केंद्र बनने का आंकलन किया गया था।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा वर्ष 2021 में जनपद में लगभग 95 हजार 610 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। कोविड-19 के तहत 25 नवंबर को परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए परिषद की ओर से नीति जारी की गई थी।
विज्ञापन

इसमें बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के बीच की दूरी गत वर्ष की अपेक्षा लगभग दूनी की गई थी। इसके चलते केंद्रों की संख्या बढ़कर करीब 235 तक होने की संभावना बन रही थीं। वहीं गत वर्ष जिले में 119 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए 25 नवंबर को जारी केंद्र निर्धारण नीति में संशोधन किया गया है। शासन की ओर से तय मानक में अब एक परीक्षा केंद्र पर कम से कम 250 एवं अधिकतम 1200 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे।
इससे पूर्व जारी नीति में कम से कम 150 और अधिकतम 800 परीक्षार्थियों का मानक था। अब एक परीक्षा कक्ष में 14 नहीं बल्कि 23 परीक्षार्थी बैठ सकेंगे। 2020 की परीक्षा में एक कक्ष में 26 परीक्षार्थी बैठाए गए थे। उन्होंने बताया कि इस नए बदलाव से अब 125 तक परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं।
इस तरह नए सिरे से होगा निर्धारण
डीआईओएस ने बताया कि अब नए सिरे से परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति 25 जनवरी तक केंद्रों के बारे में नई जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कराएगी। परीक्षा केंद्रों के बारे में 30 जनवरी तक आपत्तियां लीं जाएंगी। नौ फरवरी तक आपत्तियों का निस्तारण कर अपलोड कराया जाएगा। 13 फरवरी को आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची स्कूल के प्रधानाचार्यों को देखने के लिए अपलोड कर दी जाएगी।

तीन से 12 फरवरी के बीच होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि यूपी बोर्ड की 2021 की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड सचिव की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं तीन फरवरी से 12 फरवरी के मध्य कराए जाने की बात कही गई है। इंटर के 259 विद्यालयों के करीब 41 हजार छात्र छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

फोटो-30-नई केंद्र नीति आने से फिर तैयारियों में लगा डीआईओएस कार्यालय। संवाद

फोटो-30-नई केंद्र नीति आने से फिर तैयारियों में लगा डीआईओएस कार्यालय। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed