फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2300 will get housing, solar water pumps will be installed in gaushalas

Hardoi News: 2300 को मिलेंगे आवास, गोशालाओं में लगेंगे सोलर वाटर पंप

Sat, 04 Feb 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
2300 will get housing, solar water pumps will be installed in gaushalas
पिहानी। ग्राम संतरहा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम परिसर में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में 23 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृति हुई। क्षेत्रीय गोशालाओं में सोलर वाटर पंप लगाने के साथ ही 2300 लोगों को आवास देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि अफसर ध्यान रखें कि कोई भी पात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे। ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेई ने कहा कि जब उन्होंने जिम्मेदारी संभाली तो खंड विकास कार्यालय में सिर्फ एक हैंडपंप था, उसमें भी हत्था नहीं था। अब पूरे क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास है। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि बैठक में राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त व मनरेगा से 23 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत हुई। 7 हजार लोगों के शौचालय स्वीकृत हुए। 2300 आवास मंजूर किए गए। सभी गोशाला में वाटर सोलर पम्प लगाने का निर्णय लिया गया। राज्यमंत्री ने हरिहरपुर द्वितीय की दिव्यांग महिला रेनू देवी पत्नी वेद प्रकाश को आवास की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत मनरेगा की कार्य योजना एवं गत वर्ष कराए गए कार्यों की पुष्टि एवं ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायत लेबर बजट का अनुमोदन, राज्य वित्त आयोग, 15वां वित्त आयोग व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना पर विचार किया गया।

बैठक का संचालन नवनीत बाजपेई ने किया। इस दौरान एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी उदयवीर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत तेजराम, पशु चिकित्साधिकारी धीरेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य दीनदयाल वर्मा, सोनू भारतीय, राममूर्ति राठौर व कौशलेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed