फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   223 policemen of the district are obese, now they will parade for two hours every day

Hardoi News: जिले के 223 पुलिसकर्मी मोटापे का शिकार, अब हर रोज दो घंटे करेंगे परेड

Tue, 01 Apr 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
223 policemen of the district are obese, now they will parade for two hours every day
हरदोई। पुलिस कर्मियों को चुस्त-दुरुस्त और स्वस्थ रखने की कवायद जिले में शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसके तहत जनपद में तैनात सभी पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बॉडी मॉस इंडेक्स (बीएमआई) निकलवाया गया है। 25-30 के बीच बीएमआई वाले पुलिस कर्मियों को ऑरेंज लिस्ट में रखा गया है। इन्हें ओवर वेट माना गया है। 30 से अधिक बीएमआई वाले पुलिसकर्मियों को रेड लिस्ट में रखा गया है। इन्हें ओबेसिटी यानी मोटापे का शिकार माना गया है। ऐसे पुलिस कर्मियों की कुल संख्या 223 है। इनका बीएमआई दुरुस्त करने के लिए न सिर्फ हर रोज सुबह की परेड कराई जाएगी, बल्कि हर माह स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा।
पुलिस कर्मियों को कानून व्यवस्था के मोर्चे पर न सिर्फ दुर्दांत अपराधियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि धरना-प्रदर्शन आदि में भी शारीरिक ताकत दिखानी पड़ती है। पुलिस कर्मियों का स्वस्थ होना कानून व्यवस्था के लिहाज से भी जरूरी है। वजह यह कि पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं होंगे तो मेहनत भी नहीं कर पाएंगे। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सभी पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वजन, लंबाई आदि का ब्योरा तैयार कर इन सभी का बीएमआई निकलवाया।
विज्ञापन

बीएमआई के आधार पर जनपद के 161 पुलिस कर्मी ऑरेंज लिस्ट में हैं। इन सबका बीएमआई 25 से 30 के बीच है। इसी तरह 62 पुलिसकर्मी रेड लिस्ट में हैं। इन सभी का बीएमआई 30 से अधिक है। अब इन सभी को हर रोज सुबह परेड के साथ ही दो घंटे शारीरिक श्रम करना है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों के हेल्थ कार्ड बनवाए गए हैं। ऑरेंज और रेड लिस्ट में आए पुलिस कर्मियों का हर माह स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इसकी भी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस कर्मियों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। 25 से 30 बीएमआई वाले पुलिसकर्मी ओवर वेट हैं, जबकि 30 से अधिक बीएमआई वाले पुलिस कर्मी ओबेसिटी यानी मोटापे का शिकार हैं। इन सभी का बीएमआई 25 से कम लाने के लिए इनसे शारीरिक श्रम, परेड कराए जाने के साथ ही जागरूक किया जा रहा है। -नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed