फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   21 student return from kota were quarenteen

कोटा से लौटे 21 विद्यार्थियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 19 Apr 2020 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
21 student return from kota were quarenteen
सीएसएन कालेज में छात्रा की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। राजस्थान के कोटा में कोचिंग पढ़ रहे 21 छात्रों को रोडवेज बस से रविवार शाम जिला लाया गया। इन सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से सीएसएन डिग्री कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर भेजकर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। रैपिड टेस्ट किट न होने पर सभी को वहीं रोका गया है।
विज्ञापन

जिले के 21 छात्र कोटा के छह कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे। लॉकडाउन में ये सभी बच्चे कोटा में ही रुक गए थे। लॉकडाउन तीन मई तक के लिए बढ़ गया तो इन छात्रों को घर वापस भेजने की कवायद शुरू हुई।
विज्ञापन

रविवार शाम फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस से कोटा से 21 छात्र और एक विद्यार्थी की मां हरदोई पहुंचीं। जनपद में प्रवेश के समय सीमा पर पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह, सवायजपुर के तहसीलदार मूसाराम थारू ने बस में सवार सभी छात्रों का हालचाल लिया। इसके बाद बस जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से बस को सीएसएन डिग्री कालेज परिसर में बने क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की। नगर मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव ने बताया कि कोरोना की रैपिड जांच किट आने का इंतजार है। किट आने के बाद सभी का टेस्ट कर इन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा।

छह छात्र शाहजहांपुर भेजे
पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि बस में शाहजहांपुर के भी छह छात्र सवार थे। ये भी कोटा में कोचिंग कर रहे थे। इन्हें शाहजहांपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed