{"_id":"641b5a28ca8cbfdb8d0fd234","slug":"200-houses-lost-power-due-to-blowing-of-transformer-hardoi-news-c-12-1-137367-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 200 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 200 घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
पचदेवरा। विद्युत उपकेंद्र अनंगपुर में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे कस्बे के करीब 200 घरों की बिजली गुल है। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अनंगपुर गांव के लिए विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते 36 घंटे में ही फुंक गया है। संग्राम सिंह,आलोक सिंह,आशुतोष सिंह, अनुराग सिंह ने इसकी शिकायत अवर अभियंता से की थी, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार ने जले ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने का निर्देश जारी किया है। इसका पालन बिजली विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। अवर अभियंता भैयालाल पाल ने बताया कि बुधवार शाम तक ट्रांसफार्मर आ जाएगा और बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।