फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   20 Panchayats Secretary, TA summoned for response on zero employment status

Hardoi News: रोजगार की शून्य स्थिति पर 20 पंचायतों के सचिव, टीए से जवाब-तलब

Sat, 01 Jul 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
20 Panchayats Secretary, TA summoned for response on zero employment status
हरदोई। मनरेगा में रोजगार सृजन की शून्य स्थिति पर 20 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवकों से जवाब तलब किया गया है। श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने रोजगार की शून्य स्थिति पर नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अहिरोरी, बेहंदर, भरखनी, बिलग्राम, हरपालपुर, कछौना, माधौगंज, पिहानी, सुरसा, टड़ियावां और टोडरपुर के कार्यक्रम अधिकारियों और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों से कहा है कि इन ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन पर ध्यान दिया जाए। पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवकों से तीन दिन के अंदर जवाब प्राप्त करते हुए आख्या सहित प्राप्त कराएं।
विज्ञापन

-------------
इन ग्राम पंचायतों में नहीं हुआ रोजगार सृजन
श्रम रोजगार उपायुक्त ने बताया कि समीक्षा में पाया गया कि विकास खंड अहिरोरी की महमूदपुर बहादुर, बेहंदर की बेहसार, भरखनी की भगवंतपुर, बिलग्राम की बैफरिया, हरपालपुर की बर्रा, ढकपुरा मुसेहरा, कछौना की खजोहना, माधौगंज की खेमीपुर, न्योली सरैया व ठठिया नारायनमऊ, पिहानी की देवमलपुर, सांडी की बानामऊ, सुरसा की दहिती सलकूपुर, टड़ियावां की जयराजपुर, टोडरपुर की डिघिया, परसई, पिस्तिया व सैदपुर में मनरेगा में कोई रोजगार सृजन न किए जाने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed