फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 wehicle theief arrested

दो वाहन चोर गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
2 wehicle theief arrested
पुलिस टीम की मौजूदगी में पकड़े गए वाहन चोरों के बारे में जानकारी देते एसपी अमित कुमार। संवाद न्य? - फोटो : HARDOI
हरदोई। बेहटागोकुल और मझिला पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की आठ बाइकें बरामद हुईं हैं। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम के प्रभारी आलोक कुमार सिंह को बेहटागोकुल और मझिला थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोर का सुराग मिला था। सर्विलांस सेल के आलोक कुमार सिंह, बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेशचंद्र आनंद और मझिला थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने रविवार शाम सवा छह बजे सैदपुर पुल के निकट खालिद पुत्र हिदायतउल्ला निवासी ग्राम दौलतपुर, टुमुर्की थाना मझिला को हिरासत में ले लिया। उससे बाइक के कागज मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन

उसने खुद को वाहन चोर बताया। बताया कि सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम दहिगवां में उसका साथी आरिफ पुत्र वसी निवासी कठमा मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने दहिगवां से आरिफ को हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि दोनों के कब्जे से चोरी की आठ बाइकें बरामद हुईं हैं। इनमें से एक बाइक बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र से और एक बाइक मझिला थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंक्चर बनाते-बनाते बन गए बाइक चोर
पुलिस के मुताबिक आरिफ पुत्र वसी निवासी कठमा कोतवाली शाहाबाद कक्षा नौ पास है। वह दोपहिया वाहनों के पंक्चर बनाने का काम करता है। पंक्चर बनाने के दौरान ही वह वाहनों की चोरी करने लगा। इसी तरह खालिद भी कक्षा आठ पास है और वह राजमिस्त्री है। वह भी आरिफ के साथ मिलकर वाहनों की चोरी के काम में शामिल हो गया। दोनों ने पुलिस को बताया है कि बाइक चुराने के बाद वह इन्हें कटवाकर बेचते थे तो कई बार पड़ोस के जनपदों से भी बाइकों का सौदा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed