{"_id":"5fd8f0878ebc3e3b8b581065","slug":"2-arrested-in-loot-case-hardoi-news-knp600099091","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जा रही महिला और भतीजे से लूट, लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में जा रही महिला और भतीजे से लूट, लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर पुलिस ने महिला और उसके भतीजे से जेवर और नगदी लूटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से लूट का माल भी बरामद हुआ है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कासिमपुर निवासी कमल किशोर ने पुलिस को दी तहरीर मेें बताया कि सोमवार को कानपुर निवासी उसकी मौसी मुन्नी अपने भतीजे विनोद के साथ ग्राम भटौली में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गईं थीं। वहां से रात को वापस जाते समय ग्राम सरेहरी के निकट बाइक सवार दो युवकों ने मुन्नी और विनोद की बाइक को धक्का दे दिया।
जेवर व नगदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया घटना मेें शामिल राहुल तिवारी पुत्र भगवान शंकर निवासी माखी और पिंटू तिवारी पुत्र प्रेम नारायण निवासी आसीवन जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी पायल और 1900 रुपये बरामद हुए हैं। सरेहरी पुलिया से गिरफ्तारी हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।