{"_id":"5df66a168ebc3e87bd3e5969","slug":"2-arrested-in-fraud-case-hardoi-news-knp5324102195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी व उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी व उसका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर (हरदोई)। कस्बा निवासी एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को रविवार को पुलिस ने एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से कई फर्जी नियुक्ति पत्र समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। फर्जीवाड़े में दो और साथियों के शामिल होने की बात कही है।
हरपालपुर कस्बा निवासी अनुज कुमार पुत्र नत्थूलाल ने आठ माह पूर्व मैनपुरी के कांशीराम कालोनी गोला बाजार निवासी प्रवीण कश्यप पुत्र चंद्रभान व आवास विकास कालोनी फर्रुखाबाद निवासी अंशू कनौजिया पुत्र रामनरेश के खिलाफ शाहजहांपुर में एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख दस हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को एसटीएफ के साथ मिलकर ककरा तिराहे के पास से आरोपी प्रवीण कश्यप व उसके साथी विनय यादव उर्फ डेविड पुत्र नेत्रपाल निवासी नई मंडी कोतवाली इटावा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से भारतीय खाद्य निगम के 15 फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, एक लैपटॉप व 3 मोबाइल फोन और कुछ अभिलेख मिले हैं, जिनमें ठगी के अन्य पीड़ितों के नाम-पते शामिल हैं। एसओ भगवान चंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने इस फर्जीवाड़े में अंशु समेत विपिन पुत्र प्रकाश सिंह निवासी ग्राम मिल्कियत थाना चौबिया जनपद इटावा के शामिल होने की बात स्वीकारी है। एसओ ने बताया कि फरार अंशु और विपिन की तलाश की जा रही है।