{"_id":"56e9aa024f1c1b10758b480a","slug":"2-62-crore-at-the-construction-of-burial-sites","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण को मिले 2.62 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण को मिले 2.62 करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के 20 स्थानों पर अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए 2.62 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पंचायत राज विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार के लिए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2015-16 के अंतर्गत जिले के 26 स्थानों पर अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन 19 स्थानों को ही स्वीकृति मिली। हालांकि वित्तीय वर्ष 2014-15 के एक अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शाहाबाद के गुलरिहा में होना था लेकिन स्थान नहीं मिल सका और धनराशि वापस हो गई।
विज्ञापन
जिसको अब टड़ियावां के सरदापुर स्थानांतरित कर दिया गया। ऐसे में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 20 स्थानों पर निर्माण को स्वीकृति मिल गई। शासन की ओर से एक स्थल पर 13,09,737 रुपये व्यय किए जाएंगे। जनपद के 20 अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 2,62,08,000 रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायतों को धनराशि स्थानांतरित कर दी है और सभी खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को स्थलों का निर्माण मानक के अनुसार कराने के निर्देश दिए हैं।
इन ग्राम पंचायतों में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल
विकास खंड हरियावां में कुरसेली, मवैया, अगौलपुर, जरेली व टेनी, शाहाबाद में शाहपुर नाऊ, टोडरपुर में सैदपुर, फत्तेपुर गाजी व शिरोमणनगर, माधौगंज में रोशनपुर व बरहस, बावन में बावन व महोलिया शिवपार, टड़ियावां में नानकगंज ग्रंट व सरदापुर, अहिरोरी में गदेऊरा व नीर, सुरसा में सुरसा व लालपालपुर, पिहानी में दहेलिया में निर्माण होगा।