{"_id":"5b142b3d4f1c1b9c6e8b6103","slug":"191528048445-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा हरपालपुर के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य: रानू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा हरपालपुर के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य: रानू
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द शुरू होगा हरपालपुर के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य: रानू
- विधायक ने कहा, अर्जुनपुर पुल का निर्माण उनकी प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो
हरपालपुर। भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने रविवार को कस्बा स्थित पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रताप पांडेय के आवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री प्रीति पांडेय के निधन पर शोक जताया। इस दौरान विधायक रानू सिंह ने कहा कि हरपालपुर कस्बे के मुख्य मार्ग के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। इसी माह का सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
उन्होंने कस्बे में कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में उनकी विधानसभा में सबसे अधिक सड़कों का डामरीकरण कराया गया है। उन्होंने कहा कि अर्जुनपुर पुल का निर्माण कराना उनकी प्राथमिकता है। बताया कि जल्द ही मुख्य मार्ग से बीआरसी तक जाने वाले मार्ग पर सीसी रोड बनवाई जाएगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, अनुराग पांडेय, केके त्रिवेदी, ब्रह्मानंद दीक्षित, डॉ. विनोद यादव व कल्लू पांडेय आदि मौजूद रहे।