{"_id":"63a5eb43f8433c6e5a5cb63a","slug":"19-mills-did-not-supply-cmr-relative-to-purchase-notice-issued-hardoi-news-knp7349529138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 19 मिलों ने खरीद के सापेक्ष सीएमआर की नहीं की आपूर्ति, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 19 मिलों ने खरीद के सापेक्ष सीएमआर की नहीं की आपूर्ति, नोटिस जारी
विज्ञापन
हरदोई। उप्र कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएफ) से संबद्ध मिलों में 19 मिलों ने धान आपूर्ति के सापेक्ष कस्टम मिलिंग राइस (सीएमआर) की आपूर्ति नहीं की है।
जिला प्रबंधक ने इन मिलर्स को नोटिस जारी किया है। कहा है कि समय से डिलीवरी न होने से संस्था पर ब्याज बढ़ रहा है। ऐसे में उनके जाने पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने चालू खरीद सत्र में मिलों को प्रेषित धान और केंद्रीय पूल में चावल की डिलीवरी की समीक्षा में पाया कि क्रय केंद्रों से संबद्ध राइस मिलों की ओर से प्राप्त धान के सापेक्ष सीएमआर की स्थिति कम है।
विज्ञापन
जिला प्रबंधक विवेक कुमार ने मिलर्स को जारी नोटिस में कहा है कि पीसीएफ सहकारी संस्था है और बैंकों से ऋण लेकर खरीद करती है। भारतीय खाद्य निगम को समय से चावल की आपूर्ति न होने से संस्था पर ब्याज में बढ़ोतरी हो रही है। इससे संस्था को लाभ के स्थान नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इन्हें जारी किया गया नोटिस
नानवाली राइस मिल, शाहाबाद की सीआर इंडस्ट्रीज, स्वरूप फूड प्रोडक्ट, मीना ट्रेडर्स, सांडी के सत्य श्रीसाईं राइस मिल, चौधरी राइस मिल, कछौना के एसके इंटरप्राइजेज, संडीला की जय श्रीराम राइस मिल गोदियाना, पिहानी के गाजी राइस मिल, सांडी के हनुमान इंडस्ट्रीज, बिलग्राम के सरस्वती मॉर्डन राइस मिल, हरदोई की महामाया इंडस्ट्रीज, माधौगंज की पटेल इंडस्ट्रीज, गोरी पति उद्योग, शाबर मल अशोक कुमार, जगन्नाथ इंडस्ट्रीज, आकाश राइस मिल, कछौना के बालाजी इंडस्ट्रीज और बिलग्राम के शांति राइस मिल।