फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   19 lakh 20 thousand rupees stolen from the locker kept in the agent's house

Hardoi News: आढ़ती के मकान में रखे लॉकर से 19 लाख 20 हजार रुपये चोरी

Wed, 25 Sep 2024 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
19 lakh 20 thousand rupees stolen from the locker kept in the agent's house
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के भाई के मकान में रखे लॉकर से 19 लाख 20 हजार रुपये चोरी हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी से परिजनों में खलबली मच गई। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। कोतवाल मौके पर जांच के लिए पहुंचे।

मुचुआपुर निवासी केशनपाल राठौर जिला पंचायत सदस्य हैं। केशनपाल के छोटे भाई शिव मोहन की पत्नी ममता बाबटमऊ की ग्राम प्रधान हैं। इनके तीसरे नंबर के भाई सुरेश राठौर माधौगंज मंडी में आढ़त चलाते हैं। सुरेश के मुताबिक उनके मकान के नीचे के कमरे में लॉकर है। इसी लाॅकर में उन्होंने 24,20,000 रुपये रखे थे।


16 सितंबर को उन्होंने इसमें से पांच लाख निकाले थे। मंगलवार रात को उनका दो बेटों से पढ़ने को लेकर विवाद हो गया। इस पर उन्होंने बच्चों को डांट दिया। इससे नाराज होकर सुरेश को उनके पिता बनवारीलाल ने डांटा तो सुरेश माधौगंज जाने की बात कहकर लॉकर से रुपये निकालने गए। लॉकर खोला तो उसमें से रुपये गायब थे। लॉकर के कोई ताले भी टूटे नहीं थे। उन्होंने परिजनों से जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

बुधवार को सुरेश ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed