{"_id":"64346926b49e59143008ca07","slug":"19-girl-students-fell-ill-after-coming-in-contact-with-the-teacher-hardoi-news-c-12-1-173176-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Hardoi: कोरोना संक्रमित शिक्षिका के संपर्क में आने से 19 छात्राएं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Hardoi: कोरोना संक्रमित शिक्षिका के संपर्क में आने से 19 छात्राएं बीमार
Tue, 11 Apr 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार को एक शिक्षिका में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शिक्षिका के संपर्क में आने से 19 छात्राएं बीमार हो गईं। सोमवार को विद्यालय में सीएचसी की टीम ने बीमार छात्राओं सहित स्टाफ के सैंपल लिए। शिक्षिका को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 29 वर्षीय एक शिक्षिका रविवार को आई जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई थी। अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को शिक्षिका के संपर्क में आने वाले बच्चों और स्टाफ के सैंपल लिए गए हैं। इसको कोरोना की जांच कराने के लिए लैब में भेज दिया गया है।
इसमें शिक्षिका के संपर्क में आईं बीमार 19 छात्राएं और 10 स्टाफ के लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं, 21 छात्राएं अपने- अपने हॉस्टल में हैं। कोरोना संक्रमित शिक्षिका को उसके घर भेज दिया गया है। जहां पर उसे होम आइसोलेट कराया गया है। अधीक्षक ने बताया कि बच्चों को विद्यालय में अलग-अलग रखा गया है। बताया गया कि वैसे तो विद्यालय में 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। इन दिनों विद्यालय में 40 छात्राएं ही हॉस्टल में रह रही हैं।