{"_id":"56eeee3e4f1c1b0942f150cb","slug":"19-days-after-the-bullion-market-here-is-buzzing","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 दिन बाद सराफा बाजार हुआ गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 दिन बाद सराफा बाजार हुआ गुलजार
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। त्योहार के मद्देनजर प्रदेश सराफा कमेटी की ओर से हरी झंडी दिखने के बाद रविवार को 19 दिन बाद सराफा प्रतिष्ठान खोल दिए गए। सराफा कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि 21 मार्च को कानपुर में होने वाली प्रदेश कमेटी की बैठक में आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
मांगों को लेकर दो मार्च से सराफा कमेटी ने हड़ताल कर रखी थी। जिसके चलते प्रतिष्ठानों में ताले लगे रहे। आम लोग सहालग में भी समस्याओं से जूझते रहे। 17 मार्च को दिल्ली में देश व्यापी प्रदर्शन भी हो चुका है। जिसका कुछ सार्थक परिणाम निकला इसका संदेश प्रदेश के सराफा व्यापारियों को मिला और उन्होंने संबंधित जिलों की सराफा कमेटी को हड़ताल वापस लेने का संदेश दे दिया। जिले के सराफा प्रतिष्ठान रविवार को तो खुल गए और देर रात तक विधिवत खुले रहे लेकिन सोमवार को खुलेंगे या नहीं इसका जवाब फिलहाल जिले की सराफा कमेटी के पास नहीं है।
विज्ञापन
सर्राफा कमेटी अध्यक्ष अनिल महेंद्रा ने बताया कि जानकारी मिली है कि सरकार ने कुछ चीजें मानी हैं लेकिन कुछ पर सिर्फ आश्वासन दिया है जिसको मानने के लिए व्यापारी तैयार नहीं है। 21 मार्च सोमवार को कानपुर में प्रदेश कमेटी की बैठक होगी जिसमें हड़ताल के बारे में निर्णय होगा। आज त्योहार के मद्देनजर लोगों की दिक्कतों को देखते हुए ये दुकानें खोली गई हैं। कुल मिलाकर दोपहर से दुकानें खुलने के बाद सराफा दुकानों पर लोगों की भीड़ देर रात तक जुटी रही और जमकर खरीददारी हुई।
विज्ञापन